सजग युवाओं को एक सन्देश

आज मैं अपने सजग युवा मित्रों को ये ब्लॉग समर्पित कर रहा हूँ. इस ब्लॉग में जुड़ कर मेरे सजग युवा मित्र अपने सन्देश को इस साईट के जरिये पूरी दुनिया में पहुंचा सकते हैं. इस ब्लॉग में एक ट्रांसलेटर भी है जिसके द्वारा लोग आपके ब्लॉग को किसी भी भाषा में पढ़ सकते हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं. आप सजग युवा लोग भी इस में किसी भी भाषा में अपने विचार पोस्ट कर सकते हैं. इसके बायीं तरफ के साइड बार में विडियो जोड़ा गया है जिसमें लोग योग से सम्बंधित विडियो देख सकते हैं और उसका लाभ उठा सकते हैं. आप किसी भी विषय पर अपने विचार रखने को स्वतंत्र हैं.
सजग युवा मित्रों से मिलकर और उनके समाज सेवा के कामों को देख कर मैं खुद इतना प्रभावित हुआ की मैंने अपने कई अंतरराष्ट्रीय मित्रों से इसपर बात की और सब ने मुझे इसका एक ब्लॉग निकलने की सलाह दी और ये भी कहा की यदि कोई पुराना जाना पहचाना ब्लॉग हो तो उसे ही सजग युवाओं को भेंट कर दें क्योंकि इस पुराने ब्लॉग से लोग पहले से ही परिचित हैं और विभिन्न सर्च इंजन में यह पहले से ही लिस्टेड है. इसलिए इसे ब्लॉग प्रेमियों तक पहुँचने में कोई दिक्कत नहीं होगी और इसके पाठक दुनिया के कई देश से पहले ही मिल जायेंगें और दुनिया भर के ब्लॉग पाठकों के बीच तुरंत ही प्रचलित हो जायेगा. इसलिए मैंने अपने इस जाने पहचाने ब्लॉग को आज से सजग युवाओं के वैचारिक विस्तार हेतु समर्पित कर दिया है. आशा है आपलोग इस ब्लॉग में साइन इन हो कर अपने विचारों को लिख कर पूरी दुनियां तक जरूर पहुचाएंगें . आइये हम सब मिलकर दुनिया को सजग युवाओं का सन्देश पहुचाते है. इसी के साथ मैं अपना ब्लॉग आप लोगों के विचारों के लिए समर्पित करता हूँ.
आपका
अजित मिश्र .

Comments

Popular posts from this blog

Yoga with Kumbhaka

Deepawali

Nasal irrigation